किशनगंज, फरवरी 14 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। महाशिवरात्रि पर्व के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर शुक्रवार को हरगौरी मंदिर परिसर में अधिकारियों व गणमान्य लोगों की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और मेले की व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि हरगौरी मंदिर के आसपास मार्गों पर बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए विभिन्न स्थानों पर बैरिकेटिंग की जाएगी। इसके तहत मंदिर के नीचे, सोनार पट्टी व नेहरू रोड चौराहा, अस्पताल मोड़ सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर नगर पंचायत प्रशासन को बैरिकेटिंग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। मंदिर परिसर में केवल श्रद्धालुओं को ही प्रवेश की अनुमति रहेगी। महिला भक्तों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सादे लिबास में महिला पुलिस जवानों की तैनाती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.