वाराणसी, फरवरी 13 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में काशी में महारुद्र याग का अनुष्ठान गुरुवार को महमूरगंज स्थित शृंगेरी मठ में आरंभ हुआ। अनुष्ठान के लिए 51 वैदिक ब्राह्मणों का दल दक्षिण भारत से विशेष रूप से काशी आया है। याग का आचार्यत्व ब्रह्मश्री पं.फणि शशांक शर्मा एवं पं.गोपीकृष्ण कर रहे हैं। श्रीशारदा पीठाधीश्वर भारती तीर्थ महास्वामी एवं उनके उत्तराधिकारी शिष्य स्वामी विधुशेखर भारती की आज्ञा से हो रहे अनुष्ठान के प्रथम दिन प्रात: सत्र में पुण्यावाचन, गणपति हवन के बाद महासंकल्प का विधान पूर्ण किया गया। महारुद्र याग के अंतर्गत रुद्राक्रमार्चन, विल्वार्चन संध्या तक किया गया। ये विधान महाशिवरात्रि तक नित्य दोहराए जाएंगे। सायंकाल भजन एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद महाआरती की गई। शृंगेरी मठ के प्रबंधक चल्ला अन्न...