वाराणसी, फरवरी 14 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। तीन पौराणिक महानिशाओं में एक महाशिवरात्रि आधुनिक युग के धार्मिक नवाचारों का साक्षी बन रही है। 15 फरवरी को इस महापर्व से पूर्व ही काशी विश्वनाथ धाम और देश-दुनिया के मंदिरों के बीच विशिष्ट उपहारों का अर्पण जारी है। नवाचार के क्रम में शुक्रवार को मलेशिया के कई पवित्र तीर्थों और मंदिरों से महादेव के निमित्त उपहार विश्वनाथ मंदिर न्यास के पदाधिकारियों को प्राप्त हुए। मलेशिया उच्चायुक्त कार्यालय में मिनिस्ट्री ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स डिविजन, रिपब्लिक ऑफ इंडिया की प्रतिनिधि शमिला पेरूगन ने श्रद्धा भेंट समर्पित की। मलेशिया से आया यह उपहार किन मंदिरों का है, इसकी जानकारी मंदिर न्यास की ओर से नहीं दी गई। यह अवश्य बताया गया कि श्रद्धा भेंट में पूजन में प्रयोज्य सामग्री शामिल हैं। पिता की ओर से पुत्र के लिए प...