पटना, फरवरी 14 -- महाशिवरात्रि के लिए शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पूजा-अर्चना की तैयारी के बीच फल, फूल और पूजन सामग्री की कीमत में लगभग दस प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार को मीठापुर, महेन्द्रू, राजेन्द्र नगर, कंकड़बाग, अंटा घाट और बाजार समिति समेत शहर के विभिन्न इलाकों में दिनभर खरीदारों की भीड़ लगी रही। मंदिरों को सजाने और घरों में विशेष पूजन की तैयारी को लेकर लोगों ने खूब खरीदारी की। फूल मंडियों में सुबह से ही चहल-पहल रही। गेंदे, गुलाब और रजनीगंधा की मांग बढ़ने से थोक और खुदरा दोनों स्तरों पर दाम चढ़ गए। फूल विक्रेताओं का कहना है कि मांग में अचानक आई तेजी और बाहर से कम आपूर्ति होने के कारण कीमत में वृद्धि हुई है। मीठापुर पुल के नीचे स्थित दुकान विनोद माली ने बताया कि मंदिर समितियों द्वारा विशेष सजावट के लिए बड़ी मात्रा म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.