वाराणसी, फरवरी 12 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। महाशिवरात्रि पर्व पर उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कंदवा स्थित कांदेश्वर महादेव मंदिर और शिवपुर पंचक्रोशी मार्ग स्थित पांचों पांडव का निरीक्षण किया। साफ-सफाई, प्रकाश और सड़कों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने महाशिवरात्रि से पहले पंचकोशी मार्ग की सभी सड़कों को हर हाल में गड्ढा मुक्त कराने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने शिवपुर-पांचों पांडव मार्ग और धर्मशाला परिसर में साफ-सफाई का निर्देश दिया। कहा कि मार्ग में कहीं भी सीवर या वाटर लीकेज की समस्या नहीं दिखनी चाहिए। यात्रा मार्ग पर मोबाइल टॉयलेट और शुद्ध पेयजल की सुचारु व्यवस्था के निर्देश भी दिये। कंदवा स्थित श्रीरंगेश्वरनाथ मंदिर के पास लंबे समय से जीर्ण-शीर्ण...