सहारनपुर, फरवरी 11 -- महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जिले भर में शिवरात्रि पर सुरक्षा चाकचौबंद रहेगी। इसके लिए एसएसपी अभिनंदन सिंह ने जिले भर के कईं मंदिरों का निरीक्षण कर पुलिस को सुरक्षा के लिए विशेष दिशा निर्देश दिए है। बुधवार को एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बरसी स्थित पौराणिक शिव मंदिर, सरसावा स्थित श्री बनखंड़ी महादेव मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए कि महाशिवरात्रि के दौरान सुरक्षा में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा मंदिर परिसरों में पर्याप्त पुलिस की तैनाती, भीड़ नियंत्रण के लिए बेरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए डायवर्जन और पार्किंग की उचित व्यवस्था के निर्देश दिए। इसके अलावा संदिग्ध लोगों की निगरानी, महिला सुरक्षा व सहायता और आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां भी समय से पूर्ण करने क...