मुरादाबाद, फरवरी 14 -- महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने शहर को 9 जोन और 25 सेक्टर में बांटा है। इसके लिए सात सौ से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ ही पीएसी जवानों की एक कंपनी लगाई गई है। जिले भर के प्रमुख शिवालयों में सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। महाशिवरात्रि आज है। इस दिन भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए हरिद्वार, ऋषिकेश और गढ़मुक्तेश्वर से गंगाजल लेकर कांवड़िये लौटने लगे हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि व्यवस्था बनाने के लिए जिले को 9 जोन और 25 सेक्टर में बांटा गया है। जोन की व्यवस्था सीओ और सेक्टरों की व्यवस्था एसएचओ और इंस्पेक्टरों को दी गई है। महानगर के चौरासी घंटा मंदिर और झारखंडी मंदिर में सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। इसके लिए चौरासी घंटा मंदिर में कंट्रोल रूम मनाया गया है। इन दोनों...