वाराणसी, फरवरी 14 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में लाखों श्रद्धालु उमड़ेंगे। गंगा में स्नानार्थियों का रेला रहेगा। इसे लेकर सुरक्षा का फूल प्रूफ प्लान बनाया गया है। विश्वनाथ धाम के बाहर के मार्गों एवं घाटों को चार सुपर जोन में बांटा गया है। डीसीपी काशी गौरव बंसवाल ने बताया कि मार्गों और घाटों को चार सुपर जोन के अलावा आठ जोन, 16 सेक्टर में भी बांटा गया है। सुपर जोन की जिम्मेदारी एडीसीपी रैंक के अधिकारी की होगी। जोन में एसीपी और सेक्टर में इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ व्यवस्था देखेंगे। सुरक्षा व्यवस्था में जोन की पुलिस फोर्स के अलावा चार कंपनी पीएसी, रैपिड रिस्पांस फोर्स तैनात रहेगी। घाटों पर बैरिकेडिंग कराई गई है। प्रमुख घाटों पर एनडीआरएफ का दल रहेगा। गंगा में एनडीआरएफ वाटर एंबुलेंस एवं बोट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.