मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मड़वा-मटकोर पूजन के साथ ही शनिवार से शिव-पार्वती विवाहोत्सव शुरू हो जाएगा। रविवार की दोपहर शहर में शिव बारात निकाली जाएगी। गोला रोड स्थित रामभजन बाजार बारात घर में शिव बारात की झांकी की तैयारी जोर शोर पर चल रही है। रविवार को यहीं से शिव बारात निकलेगी। इसके अलावा शहर के अन्य बड़े शिवालयों में भी शिव बारात निकालने की तैयारी चल रही है। शिव बारात के संयोजक पूर्व विधायक केदारनाथ प्रसाद ने बताया कि इस बार शोभायात्रा में कई अद्भुत झांकियां शामिल की गई हैं। पहली बार शेर पर सवार मां दुर्गा का मनमोहक रूप दिखेगा। इसके अलावा शनिदेव, मां दुर्गा, एक रथ पर सवार शिव-पार्वती एक-दूसरे को वरमाला पहनाते दिखेंगे। वरमाला रथ पर शहर के प्रख्यात शहनाई वादक की टीम शहनाई बजाते दिखेगी। उन्होंने बताया कि रामभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.