भागलपुर, फरवरी 15 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर के शिवालयों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने और सुचारु यातायात सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम की अतिक्रमण शाखा रविवार को पूरी तरह सक्रिय रही। जिला प्रशासन के समन्वय के साथ टीम ने सुबह से ही प्रमुख मंदिर मार्गों पर मोर्चा संभाल लिया था। अतिक्रमण शाखा प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि नगर निगम का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाना था। इसके लिए भूतनाथ मंदिर, बूढ़ानाथ मंदिर, कुपोश्वरनाथ मंदिर और शिवशक्ति मंदिर जैसे उन धार्मिक स्थलों पर विशेष ध्यान दिया गया, जहां भक्तों की संख्या सर्वाधिक रहती है। इन क्षेत्रों में सड़कों के दोनों ओर से अस्थायी अवरोधों को हटाया गया। भीड़ के दबाव को देखते हुए मंदिर परिसरों के आसपास लगी अस्थायी दु...