मेरठ, फरवरी 4 -- मेरठ। महावीर विश्वविद्यालय मेरठ में महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की कालजयी कृति 'गोदान' पर आधारित फिल्म प्रोमो का विशेष प्रदर्शन आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य गौसंरक्षण, भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों व सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. सर्वोत्तम दीक्षित, कुलसचिव डॉ. सतीश राघव सहित समस्त संकायाध्यक्ष, निदेशकगण, प्राचार्य, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। गोदान भारतीय ग्रामीण जीवन, किसान की पीड़ा, मानवीय संवेदनाओं व गाय के महत्व को प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत करता है। फिल्म प्रोमो के माध्यम से यह संदेश दिया कि गौसंरक्षण हमारी सांस्कृतिक, नैतिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का संचालन कला एवं मानविकी विभाग द्वारा किया।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.