जमुई, फरवरी 9 -- चकाई, निज प्रतिनिधि। देवघर से बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर वापस पटना लौटने के क्रम में रविवार को पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश डॉ. अंशुमान प्रखंड के माधोपुर स्थित महावीर वाटिका का जायजा लिया। वे यहां रुककर महावीर वाटिका के मनोरम और वातावरण के बीच कुछ समय बिताया। उन्होंने घूम-घूम कर पार्क में लगे पद पौधों, वहां की व्यवस्थाओं, प्राकृतिक सुंदरता को निहारा। रेंजर रागिनी सिंह द्वारा न्यायाधीश को वाटिका की आगामी योजनाओं और वहां विकसित की जा रही सुविधाओं एवं विभिन्न पद पौधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वे पार्क की सुंदरता रखरखाव और विभिन्न प्रकार के पौधों के संरक्षण को देखकर मंत्रमुग्ध दिखे । उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए अधिकारियों के साथ वाटिका परिसर में लक्ष्मीतरु के पौधे का रोपण क...