पलामू, जनवरी 14 -- मेदिनीनगर/नीलांबर-पीतांबरपुर, हिटी। शहर से सटे नीलांबर-पीतांबरपुर के महावीर मोड़ पर बुधवार को आयोजित मकर संक्रांति मेले का श्रद्धालुओं ने भरपूर आनंद उटाया। पांकी के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने मेदिनीनगर मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का उदघाटन किया। मेले में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी और कहा कि उनका जुड़ाव अभी भी सभी प्रखंडों से है और वे पूरे विधानसभा क्षेत्र के लिए दिन-रात सोचते और काम करते रहते हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि उन्हे गत चुनाव में अभिमन्यु की तरह चारों ओर से घेरने की कोशिश की गई थी। परंतु अब भी अडिग हैं और जनता के हित में लगातार कार्य कर रहे हैं। उनके पिता ने विधायक रहते क्षेत्र के विकास के लिए जो अभियान छेड़ा है, उसे वे आगे बढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.