धनबाद, जनवरी 13 -- महुदा, प्रतिनिधि। महावीर महतो स्मारक समिति अंधारी की ओर से सोमवार को महावीर महतो की 11 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। अंधारी बस्ती में श्रद्धांजलि सभा हुई। महावीर महतो के समाधी स्थल पर उनकी पत्नी सुभद्रा देवी व उनके परिजनो के द्वारा पूजा अर्चना की। इस दौरान ग्रामीण बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण किया। महावीर महतो के पुत्र प्रदीप कुमार महतो, बगोदर विधायक नगेंद्र महतो, पूर्व मंत्री सह कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो, बोकारो जिप उपाध्यक्ष सरिता महतो, आनंद महतो, मुखिया सूर्यकांत महतो, रामेश्वर महतो, बिरजु महतो, कामेश्वर महतो, नरेश महतो, विश्वनाथ महतो, प्रदीप कुमार महतो, दिलीप कुमार महतो, रामाशंकर तिवारी, गंगाधर महतो, नवीन महतो, सुबोध महतो, देवेंद्र महतो आदि ने श्रद्धांजलि दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...