मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- मोतीपुर। बरुराज थाना क्षेत्र के गोखुला गांव स्थित महावीर मंदिर का सोमवार को 29वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर चौबीस घंटे का रामधुन, प्रवचन और हनुमान आराधना का आयोजन किया गया। संत रामनरेश दास ने भगवान महावीर को प्रभु श्रीराम का अनन्य सेवक बताया और कहा कि जब भी श्रीराम के समक्ष विषम परिस्थितियां आईं तो हनुमान जी उनके साथ रहे। दिनेश प्रसाद सिंह ने सुंदरकांड पाठ किया। इससे पहले मंदिर संचालन समिति की ओर से कार्यक्रम में पहुंचे जिप सदस्य पूनम देवी, भाजपा नेता अरविंद कुमार सिंह उर्फ लल्लू सिंह, पूर्व जिला पार्षद गंगा प्रसाद सिंह, मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह, पूर्व मुखिया राम अयोध्या महतो को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक प्रभात रंजन सिंह, भरत प्रसाद सिंह, राजकिशोर प्रसाद सिंह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.