पटना, मार्च 8 -- महावीर मंदिर के पास पुलिस ने शुक्रवार की शाम करीब चार बजे ऑटो गैंग के दो सदस्यों को दबोच लिया। जबकि तीसरा फरार होने में सफल रहा। तीनों मिलकर एक यात्री को जबरन ऑटो में बैठाकर लूटने के लिए ले जा रहे थे। तभी पीड़ित ने शोर मचा दिया। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना इलाके के गंभीरगंज निवासी चंद्रभूषण यादव शुक्रवार को ट्रेन से पटना जंक्शन पहुंचे। वहां से उन्हें पटनासिटी सामान खरीदने के लिए जाना था। पटनासिटी जाने के लिए वह महावीर मंदिर के पास पहुंचे। जहां ऑटो गैंग के सदस्यों ने पटनासिटी पहुंचाने के नाम पर उन्हें अपने ऑटो में जबरन बैठा लिए। पीड़ित के पास साढ़े नौ हजार रुपये था। पटना सिटी जाने के बजाय चालक ऑटो लेकर दूसरे तरफ जाने लगा। इसे देख चंद्रभूषण को शक हुआ, तभी सामने पुलिस दिख गई। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.