रांची, मई 5 -- रांची। श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति रांची ने प्रधान कार्यालय श्री दुर्गा मंदिर ट्रस्ट, महावीर चौक में अध्यक्ष जय सिंह यादव के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें कई अखाड़ों को सम्मानित किया गया। कहा गया कि शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए लगभग 251 अखाड़ेधारी, आयोजनकर्ता श्रीरामनवमी महोत्सव में शामिल हुए। मंडल की ओर से अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में तपोवन मंदिर के महंत बाबा, हीरालाल साहू, विजय साहू, राजकुमार गुप्ता, शंकर दुबे, डॉ बीरेंद्र साहू उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.