मुजफ्फर नगर, जनवरी 8 -- गुरुवार को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने महावीर चौक के सौन्दर्यीकरण का निरीक्षण किया है। उन्होंने अधिकारी और ठेकेदार को सहीं और गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि कार्य में लापरवाही सामने आई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने गुरुवार को भगवान महावीर को समर्पित शहर के प्रमुख महावीर चौक सौंदर्यीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चौराहे पर स्थापित कलश पार्क में लगाई जा रही नई रैलिंग और आकर्षक लाइटिंग व्यवस्था को बारीकी से परखा। आधुनिक डिज़ाइन वाली यह रैलिंग और इसमें की जा रही लाइटिंग महावीर चौक के सौंदर्य में अभूतपूर्व वृद्धि करेगी और आने-जाने वालों के लिए यह स्थान एक आकर्षक दृश्य प्रस्तुत करेगा। उन्होंने बताया कि चौराहे की सुरक्षा ...