सोनभद्र, मार्च 25 -- अनपरा,संवाददातामहावीरी झंडा अमृत महोत्सव के तहत मंगलवार को अनपरा बाजार से निकली भव्य शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। सोनारी गली दुर्गामंदिर से विधिवत पूजन-अर्चन के बाद अपरान्ह लगभग 12 बजे शोभायात्रा महावीर चौक पहुंची जिसमें औड़ी,डिबुलगंज,परासी,कोलगेट आदि तमाम क्षेत्रिय समितियों से आयी लगभग डेढ़ दर्जन झांकियां शामिल हो गयी। इस दौरान जगह-जगह भजनों और डीजे की धुनों पर महिलाएं हो या पुरूष,बच्चे हो या बुर्जुग सभी नाचते-गाते अबीर गुलाल उड़ाते भक्तिभाव में सराबोर दिखायी दिये। शोभा यात्रा इसके बाद डीह बाबा मंदिर गयी और वहां से पूजन अर्चन के बाद महावीरी झंडा संग निकली शोभा यात्रा अनपरा कालोनी,काशीमोड़,नेहरू चौक,बीना रोड,ककरी कालोनी,कोल गेट रेनुसागर होकर राम मंदिर अनपरा बाजार पहुंची जहां देर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.