सीवान, अप्रैल 2 -- सीवान। महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर, विजयहाता में सत्र 2025-26 का शुभारंभ हवन-पूजन के साथ मंगलवार को संपन्न हो गया। विद्यालय के विशाल वंदना सभागार में भैया-बहनों की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में महावीरी विजयहाता के प्राचार्य शंभु शरण तिवारी ने संस्कृताचार्य मनोज कुमार पाठक के निर्देशन में हवन-पूजन कार्य संपन्न किया। इसके साथ ही अब 2 अप्रैल से सत्र का पठन-पाठन कार्य पूरी गति से शुरू हो जाएगा। इस अवसर पर महावीरी विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के संरक्षक द्वय नंदलाल खादरिया व सुनील दत्त शुक्ल, सचिव ओमप्रकाश दुबे, सहसचिव ओमप्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष पारसनाथ सिंह व सदस्य सुभाष सिंह, सीवान विभाग के निरीक्षक राजेश कुमार रंजन, प्रभारी प्राचार्य डॉ. आशुतोष कुमार, कुंदन कुमार, सुमन, माधवीलता, सरोज कुमारी, राजेश तिवारी, देवानंद, मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.