सीवान, दिसम्बर 1 -- सीवान। महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर, बरहन गोपाल में नारी जागरण एवं संस्कार संवर्धन को समर्पित 'सप्तशक्ति संवर्धिनी कार्यशाला-2025 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं आसपास के गांवों से आई लगभग 300 अभिभाविकाओं व महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।उद्घाटन जयप्रकाश विश्वविद्यालय की जन्तुविज्ञान विभागाध्यक्ष एवं लोक शिक्षा समिति की उपाध्यक्ष डॉ. रीता कुमारी तथा कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती आशा रंजन द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत संस्कृत विभाग की आचार्या मधुबाला कुमारी ने किया। प्रवक्ता आरती सिन्हा और अर्पणा देवी ने नारी सशक्तीकरण, बच्चों के संस्कार एवं मोबाइल दुरुपयोग से जुड़े जोखिमों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्य अतिथि डॉ. रीता कुमारी ने नारी में निहित सात शक्तियों- श्री, वाक्, कृति, स्मृति, ...