मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मछही गांव स्थित महावीर स्थान के प्रांगण में शनिवार को महावीरी ध्वजा पूजा में मुजफ्फरपुर के अलावा सात जिलों के लाखों श्रद्धालुओं ने महावीरी झंडा चढ़ाया। जय श्रीराम के जयकारे से मछही गांव गूंजता रहा। ध्वजा पूजा में समस्तीपुर, वैशाली, दरभंगा, बेगूसराय, सीतामढ़ी, मोतिहारी और मधुबनी से श्रद्धालु पहुंचे थे। सबसे पहले मुखिया कौशल्या देवी व उनके पति पूर्व पंसस योगेंद्र राय व ग्रामीणों ने पूजा पाठ कर ध्वजा चढ़ाया। एक दिवसीय प्रसिद्ध मछही महावीर ध्वजा पूजा को लेकर आसपास के दर्जनों गांवों में दो दिन पहले से उत्सवी माहौल रहता है। सुबह से ही लोग बैंड-बाजा के साथ पूजा करने पहुंचते रहे। सैकड़ों बच्चों का मुंडन संस्कार किया गया। मेले में जगह-जगह बना तोरण द्वार आकर्षण का केंद्र बना रहा। शांति व्यवस्था औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.