जहानाबाद, फरवरी 8 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के महावीर गंज गांव में आयोजित रूद्र महायज्ञ एवं शिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को भव्य जलभरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने माथे पर कलश धारण कर छ: किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए देवकुंड धाम स्थित सहस्रधारा तालाब से पवित्र जल भरकर यज्ञ स्थल तक पहुंचे। पूरा वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। जलभरी कार्यक्रम पंडित राकेश बाबा के सानिध्य में संपन्न हुआ। उनके मार्गदर्शन में विधि- विधानपूर्वक रूद्र महायज्ञ कराया जा रहा है। जलभरी के दौरान हाथी घोड़े तथा श्रद्धालुओं की कतारें, ढोल-नगाड़ों की ध्वनि और भजन-कीर्तन ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया। महिलाओं, युवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.