जहानाबाद, फरवरी 2 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के महावीर गंज गांव में आयोजित होने वाले रूद्र महायज्ञ एवं शिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे गांव में भक्ति की बयार बह रही है। धार्मिक अनुष्ठान को लेकर गांव के लोग पूरी तरह से सात्विक जीवन शैली अपना रहे हैं। गांव का कोई भी व्यक्ति इन दिनों मांस, मछली, अंडा अथवा शराब का सेवन नहीं कर रहा है। लोग स्वेच्छा से संयम एवं अनुशासन का पालन करते हुए यज्ञ की तैयारी में जुटे हुए हैं। यज्ञ समिति के सदस्य विष्णु पंडित, सुरेंद्र बिंद, मुन्ना कुमार, राहुल कुमार, लालदेव बिंद , निर्मल बिंद, जगदेव पंडित ने बताया कि यह आयोजन गांववासियों के सहयोग से किया जा रहा है। सभी लोग एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता ह...