भागलपुर, जनवरी 26 -- बिहपुर,संवाद सूत्र। प्रखंड की बिहपुर दक्षिण/सोनवर्षा पंचायत अंतर्गत हाईस्कूल सोनवर्षा मैदान में महाविष्णु यज्ञ के वार्षिकोत्सव की कड़ी में रविवार से 29 जनवरी तक प्रवचन का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन स्वामी आगमानंद जी ने किया। इस अवसर पर समिति ने स्वामी अगमानंद सहित भजन सम्राट दीपकमोहन मिश्र हिमांशु को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। प्रतिदिन दोपहर दो से रात आठ बजे तक गोरखपुर की कथावाचिका विजयालक्ष्मी और अयोध्या से पंडित मनोज मिश्र जी महाराज प्रवचन देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...