बेगुसराय, फरवरी 12 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। 15 फरवरी को मनाए जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर बेगूसराय जिले में शांति, आपसी सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की ओर से विस्तृत संयुक्त आदेश जारी किया गया है। पर्व के दौरान विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक, पूजा-अर्चना, अष्टयाम तथा शोभायात्राओं के आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिले के 115 से अधिक महत्वपूर्ण स्थलों पर दण्डाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों तथा सशस्त्र एवं लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतते हुए साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के किसी भी प्रयास जैसे धार्मिक झंडों को क्षति पहुंचाना, आपत्तिजनक वस्तु फेंकना अथवा दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.