विकासनगर, नवम्बर 29 -- श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में शनिवार को भारतीय ज्ञान संस्कृति परीक्षा संपन्न हुई। यह परीक्षा प्रतिवर्ष अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित की जाती है। परीक्षा का उद्देश्य नई पीढ़ी में भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृति के ज्ञान को बढ़ाना और उन्हें भारतीय ज्ञान परंपराओं से परिचित कराना है। एक और जहां इस परीक्षा से छात्रों में प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभाग करने की प्रवृत्ति बढ़ती है, वहीं छात्रों के ज्ञान में वृद्धि होती है। परीक्षा से छात्रों में आत्मविश्वास का विकास होता है, जिससे छात्र भविष्य में अपने कार्यों में सफल होने के लिए प्रेरित होते हैं। परीक्षा संयोजक डॉ. प्रवेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस परीक्षा में 60 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिनमें से 45 ने प्रति...