पिथौरागढ़, दिसम्बर 6 -- बेरीनाग,संवाददाता। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान का आयोजन हुआ। शनिवार को प्राचार्य प्रो. बीएम पाण्डेय के निर्देश पर सभी शिक्षकों, कर्मचारियों व बच्चों ने श्रमदान कर विद्यालय परिसर में सफाई की। प्राचार्य पाण्डेय ने सभी प्राध्यापकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से प्रत्येक सप्ताह के अंत में एक दिन पठन-पाठन के बाद श्रमदान कर महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ बनाने के निर्देश दिए। कहा परिसर व आस-पास के स्थान को स्वच्छ बनाना हम सब की नैतिक जिम्मेंदारी है। वही श्रमदान गतिविधि दिवस की संयोजक डॉ. मीनाक्षी गोस्वामी ने बताया कि प्रत्येक सप्ताह के अंत में एक दिन श्रमदान गतिविधि दिवस का आयोजन किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...