जौनपुर, फरवरी 20 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के आदर्श भारती महाविद्यालय में पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच शुभारंभ हुआ। शिविर में शिक्षा शास्त्र तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। उद्घाटन प्राचार्य विनय कुमार सिंह ने की। प्रशिक्षक अवनीश चौधरी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर, अनुशासित और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा देता है। उन्होंने छात्रों से प्रशिक्षण के प्रत्येक सत्र में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया। शिविर की शुरुआत स्काउट-गाइड ध्वजारोहण से हुई, जिसके बाद प्रतिभागियों ने ध्वज को सलामी दी। छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बना दिया। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.