जहानाबाद, जुलाई 5 -- महाविद्यालय शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा एसएन सिन्हा कॉलेज में शिक्षकों का हुआ स्वागत समारोह जहानाबाद, नगर संवाददाता। स्थानीय एसएन सिन्हा कॉलेज में महाविद्यालय शिक्षक संघ की बैठक अध्यक्ष प्रो.( डॉ.) अख़्तर रोमानी की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में महाविद्यालय में शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने और शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई और उनके समाधान हेतु प्राचार्य से समन्वय स्थापित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही विश्वविद्यालय सेवा आयोग, पटना से नव नियुक्त सहायक प्राध्यापकों एवं विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त अतिथि शिक्षकों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामना दी गयी। इसी के साथ शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं महाविद्यालय के वरीय शिक्षक इतिहास विभाग के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.