रुद्रपुर, मार्च 8 -- गदरपुर। राजकीय महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को लघु उद्योग के लिए उद्यमिता विकास के बारे में जानकारी दी गई। हरि प्रेम समिति की कोआर्डिनेटर मंजरी राठौर ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्वावलंबी बनने के लिए लघु उद्योग के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा छात्र-छात्राएं सिलाई, कंप्यूटर प्रशिक्षण और पार्लर आदि में अपना योगदान देकर आर्थिक रूप से मजबूत बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि समिति पात्रता रखने वाले छात्र-छात्राओं को रोजगार परक आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराएगी। यहां प्राचार्य डा. प्रेम प्रकाश, डा. अशोक कुमार, डा. तनुजा परिहार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.