शाहजहांपुर, जनवरी 14 -- राठ गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के एक महाविद्यालय में उसकी पुत्री साक्षी देवी का परीक्षा फार्म जातीय भेदभाव के कारण नहीं भरा गया। धर्मेंद्र ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष की छात्रा साक्षी की फीस जमा होने के बावजूद लिपिक ने फार्म भरने से मना किया। धर्मेंद्र का कहना है कि लिपिक ने कहा था कि वह फोन से सूचना देकर फार्म भरवाएगा, लेकिन न तो कोई सूचना दी और न ही फार्म भरा। इससे उसकी पुत्री परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पा रही और शैक्षिक वर्ष प्रभावित हो रहा है। धर्मेंद्र कुमार ने जिलाधिकारी से आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही कर परीक्षा फार्म भरवाने की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.