मुरादाबाद, फरवरी 14 -- गोकुलदास हिंदू गर्ल्स महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। प्राचार्या प्रो. चारू मेहरोत्रा, मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह, उप चिकित्सा अधिकारी विकास कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। स्वयंसेविकाओं ने सरस्वती वंदना व लक्ष्य गीत प्रस्तुत कर योगाभ्यास किया। प्रथम दिवस "स्वास्थ्य सेवा सहयोग और सुरक्षा" थीम पर मनाया गया। छात्राओं ने बस्ती में जाकर संतुलित आहार, स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूक किया। डॉ. कुलदीप सिंह ने टीकाकरण व परिवार कल्याण कार्यक्रम की जानकारी दी। जिला अस्पताल की टीम ने स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां वितरित कीं। शिविर का संचालन एनएसएस अधिकारी डॉ. सविता अग्रवाल व शिवानी गुप्ता के निर्देशन मे...