पिथौरागढ़, अगस्त 8 -- बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी विद्यार्थियों को दयाबंशी एजुकेशन ट्रस्ट के और से छात्रवृत्ति वितरित की गई। शुक्रवार को प्राचार्य प्रोफेसर बीएम पाण्डेय की अध्यक्षता में दयाबंशी एजुकेशन ट्रस्ट के ट्रस्टी पीसी पंत ने छात्र अमन मेहरा,चेतना राठौर को ग्यारह हजार की प्रोत्साहन धनराशि दी। इसके साथ पीएमश्री बालिका इंटर कॉलेज की खुशबू एवं प्राची को सात हजार की धनराशि व अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थी लक्षित बिष्ट व तेज प्रकाश मेहरा को सात हजार की धनराशि दी गई। प्राचार्य पाण्डेय ने ट्रस्ट के ट्रस्टी पंत व अन्य अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में इंटर कॉलेज बेरीनाग के प्रधानाचार्य आशुतोष मिश्रा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रतिनिधि अवनीश पंत सहित अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.