रुद्रपुर, दिसम्बर 2 -- खटीमा। हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा फॉर्म पोर्टल पुनः खोलने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में प्रभारी प्राचार्य डॉ़ आशुतोष कुमार को ज्ञापन सौंपा है। मंगलवार को महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रभारी प्राचार्य डॉ. आशुतोष कुमार को एक ज्ञापन सौंप कर बताया कि वर्तमान सत्र में अनेकों छात्र-छात्राएं निर्धारित समय में परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह गए हैं। जिसके कारण परीक्षा में सम्मिलित होने को लेकर छात्र-छात्राएं काफी चिंतित और परेशान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...