पलामू, नवम्बर 27 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। रेहला संत तुलसीदास महाविद्यालय के सभागार में गुरुवार को आयोजित एक दिनी संगोष्ठी सह डॉ श्याम मिश्र लिखित पुस्तक भवानी प्रसाद मिश्रा व गांधी दर्शन का लोकार्पण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ दिनेश कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि मानवीकी संकाय अध्यक्ष डॉ मनोरमा सिंह, महाविद्यालय के सचिव डॉ शशि नाथ चौबे, पूर्व सैनिक अधिकारी बृजेश शुक्ला, समाजसेवी राजकुमार सिंह, विनोब भावे विश्वविद्यालय के प्रो शत्रुघ्न पांडेय, नामधारी कॉलेज के विभागाध्यक्ष डॉ बृज कुमार मिश्रा ने पुस्तक का लोकार्पण किया। कॉलेज की छात्राओं ने अतिथियों स्वागत किया जबकि कॉलेज प्रबंधन ने अतिथियों को सम्मानित किया। कुलपति डॉ दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि विश्वविद्यालय ...