महाराजगंज, अप्रैल 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय महराजगंज में वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर अश्विनी कुमार मिश्र क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर और प्राचार्य प्रोफेसर विनोद कुमार पाल ने किया। मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वर्ष भर विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रोफेसर मिश्र ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने जिन दो चीजों के लिए लड़ाई लड़ी थी वह थी आजादी और देश का विकास। इतने सालों बाद भी हम दोनों लक्ष्यों को पूरी तरह हासिल नहीं कर सके हैं। प्राचार्य ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के...