बागेश्वर, फरवरी 17 -- नारायणगूंठ के लोगों ने कांडा डिग्री कॉलेज निर्माण के लिए अपनी भूमि दान दी है। अब दानदाताओं ने कॉलेज का नाम बद्रीनारायण करने की मांग की है। कहा कि उन्होंने 26 नाली भूमि दान की है। ग्रामीणों ने कहा कि यह मांग उनकी वर्षों से चली आ रही है। उन्हें आश्वासन तो मिलते हैं, लेकिन कॉलेज का नाम अभी भी नहीं रखा गया है। विधायक, उच्च शिक्षा मंत्री समेत मुख्यमंत्री तक को ज्ञापन दे चुके हैं। महाविद्यालय के नए भवन के शुभारंभ पर पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने छह महिने के भीतर करने का आश्वासन दिया था, लेकिन चार साल का समय पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि जब तक कॉलेज का नाम उनके कुल देवता के नाम पर नहीं होगा उनका प्रयास जारी रहेगा। मांग करने वालो में शेखर कांडपाल, हेमंत नगरकोटी, राजीव पांडे, किशोर पांडे, देवेंद्र पांडे, गड़...