अलीगढ़, जनवरी 17 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राजा महेंद्र प्रताप विवि पर दीया तले अंधेरा कहावत सिद्ध हो रही है। गत दिनों विवि ने फरमान जारी करते हुए महाविद्यालयों को तंबाकू मुक्त कैंपस बनाने का आदेश दिया। पर उसी आदेश को विवि परिसर में लागू कराने का प्रयास तक नहीं किया गया। हालात यह हैं विवि की दीवारें तंबाकू मुक्त परिसर की कलई खोल रही है। दिसंबर माह में राजा महेंद्र प्रताप विवि के रजिस्ट्रार द्वारा महाविद्यालयों को एक आदेश जारी किया गया। महाविद्यालयों को तो तंबाकू मुक्त रखने का आदेश जारी किया पर अपने ही कैंपस में आदेश का लागू नहीं करा सके। विवि की दीवारों पर गुटखों की पीक इसकी गवाही दे रही है। प्रशासनिक भवन से लेकर, शैक्षणिक भवन की दीवारें तंबाकू मुक्त कैंपस की पोल खोल रही है। प्रशासनिक भवन के द्वार पर ही गुटखों के पीक से दीवार रंगी हुई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.