आरा, दिसम्बर 17 -- आरा, निज प्रतिनिधि। एचडी जैन कॉलेज में नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत महाविद्यालयों के सर्वांगीण विकास के क्रम में संस्थागत विकास कार्यक्रम विषय पर कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय सभागार में किया गया। कार्यशाला का मुख्य विषय संस्थागत विकास रहा। विषय प्रवेश कोऑर्डिनेटर डॉ अखिलेश कुमार ने किया। कहा कि महाविद्यालय को नैक से बी प्लस ग्रेडिंग प्राप्त है, जिनकी समय अवधि पूर्ण होने पर महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास की गुणवत्ता को देखते हुए नैक के नए प्रारूप को समझते हुए संस्थागत विकास कार्यक्रम के सभी आयामों को समझने के लिए ऐसा कार्यक्रम जरूरी है। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ कैलाश चंद्र पटनायक, टेक्निकल एक्सपर्ट एस एम नायाब उपस्थित थे। डॉ पटनायक ने राष्ट्रीय नई शिक्षा नीति को केंद्र में रखते हुए महाविद्यालय के संस्थागत विकास फ्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.