बदायूं, मार्च 10 -- बदायूं, हिन्दुस्तान टीम। बदायूं-मेरठ हाइवे पर जरीफनगर इलाके के उस्मानपुर गांव के समीप महावा नदी के पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति कहां का रहने वाला था और कहां जा रहा था, इसकी जानकारी नहीं लग सकी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की कोशिश की लेकिन उसकी पहचान नही हो सकी। शव को पोस्टमार्टम हाउस की र्मोचरी में रखवाया गया है। जरीफनगर पुलिस के मुताबिक रात के समय जानकारी मिली कि महावा नदी के पुल पर अज्ञात वाहन राहगीर को टक्कर मारता हुआ निकल गया। शव सड़क पर पड़ा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव की शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। जिसके बाद पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय पहुंचाया। बताया जाता है, टक्कर में शव बुरी तरह से क्षतविक्षत हो गया। चेहरा कुचल गया। व्यक्ति काली सफेद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.