मथुरा, जनवरी 2 -- तबादला आदेश का पालन न करने और आदेश की अवहेलना करते हुए पूर्व कार्यस्थल पर ही काम करने के मामले में जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी महावन और गोवर्धन के पेशकारों को निलंबित कर दिया है। आदेश का अनुपालन न करने पर दोनों उप जिलाधिकारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। बताते चलें कि करीब एक माह पूर्व जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने उप जिलाधिकारी महावन डा. कंचन के पेशकार वीरेंद्र का तबादला गोवर्धन कर दिया था, जबकि गोवर्धन की उप जिलाधिकारी प्राजक्ता त्रिपाठी के पेशकार महेंद्र का तबादला महावन तहसील के लिए किया था। उक्त दोनों ने जिलाधिकारी के आदेश का अनुपालन नहीं किया। दोनों ही पेशकार अपनी अपनी पूर्व तैनाती स्थल पर ही कार्य करते रहे। तबादला आदेश का अनुपालन न करने के मामले की जानकारी होने पर जिलाधिकारी ने तत्काल दोनों ही पेशकरों को निलं...