महोबा, जनवरी 15 -- मौसम एकाएक साफ होने के बाद रबी की फसलों में महावट की उम्मीद लगाए बैठे अन्नदाताओं के चेहरों पर मायूसी छा रही है। तेज धूप से देरी से बुबाई वाली मटर, चना और गेहूं की फसलें कमजोर हो रही है। पिछले दिनों मौसम का मिजाज बदला और एक सप्ताह तक घने कोहरे के बाद मौसम एकाएक बदल गया मौसम साफ होने के बाद रबी की फसलों के लिए महावट की उम्मीद लगाए बैठे किसानों को झटका लग रहा है। क्षेत्र में अधिकारी खेती मानसून पर आधारित है। ऐसे में किसान महावट की उम्मीद लगाए बैठे है। मौसम साफ होने से रबी की फसलें सूखने की कगार पर पहुंच रही है। कस्बा के किसान राजकिशोर, मुन्ना, किशोरी आदि का कहना है कि मानसून के भरोसे रबी की बुबाई कर दी। पहले समय पर खाद बीज न मिलने के कारण रबी की बुबाई में देरी हुई। बाद में बुबाई की गई अब फसलों में पानी न मिलने से फसलें कमज...