घाटशिला, दिसम्बर 25 -- घाटशिला। पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था मांझी परगना महाल के घाटशिला प्रखंड देश विचार सचिव बहादुर सोरेन एवं महासचिव सुधीर कुमार सोरेन के नेतृत्व में बुधवार को 29 वां ग्राम सभा स्थापना दिवस धुमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में परम्परागत स्वशासन व्यवस्था के समाजिक आगुवा देश पारगाना स्वर्गीय हरेन्द्रनाथ मुर्मू के स्थापित बेदी फुलडुंगरी घाटशिला में पूजा पाठ कर फुलमाला आर्पित किया गया। उनके साथ ही सामाजिक आगुवा रहे लोगों को नमनः किया गया । मौके पर डोसन चन्द्र बोस, अनिल बागसिंह, लालमोहल सिंह, बाघराय मार्डी ,अशोक नामाता समेत कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.