रांची, सितम्बर 28 -- रांची। हिनू क्षेत्र की सबसे पुरानी हिनू पूजा कमेटी के पूजा पंडाल का उद्घाटन रविवार को किया गया। इस पूजा पंडाल का उद्घाटन सायंकाल में झारखंड के महालेखाकार चंद्रमौली सिंह ने किया। इस अवसर पर पंडाल परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। उद्घाटन के साथ ही यहां चार दिवसीय भव्य दुर्गा पूजा उत्सव आरंभ हो गया। अध्यक्ष विनय गांगुली ने बताया कि यहां षष्ठी से लेकर विजयादशमी तक माता के अनुष्ठान और भोग वितरण के साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पूजा का विसर्जन शोभायात्रा दो अक्तूबर को सायंकाल में निकाली जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.