घाटशिला, फरवरी 8 -- मुसाबनी। महाली महाल ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर जानकारी दी गई कि आगामी 21-22 मार्च को पोनोत हेल मेल- 2026 (प्रांतीय माहली सम्मेलन) का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्य एवं महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि यह कार्यक्रम समाज की एकता, संगठन, संस्कृति और विकास को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के सभी लोगों से सक्रिय सहभागिता और सहयोग की अपील की गई। प्रेस वार्ता को झारखंड पोनोत माझी बाबा बुद्धेश्वर मार्डी, पोनोत जोग माझी बाबा शंकर सेन माहली, तोरोप पारगाना सोबरा हेंब्रम तथा झारखंड आंदोलनकारी सुराई बास्के ने संयुक्त रूप से संबोधित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...