कोडरमा, सितम्बर 22 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। महालया के साथ हीं देवी पक्ष का आगाज हो गया। बंग समाज के लोगों ने रविवार की अहले सुबह महालया व चंडी पाठ का श्रवण किया। इसके बाद विभिन्न देवी मंदिरों में माता की पूजा-अर्चना की। वहीं लोगों द्वारा सुबह-सुबह घाटों में स्नान कर पितरों को तर्पण अर्पित किया। कोडरमा के राजा तालाब में बंग समाज के लोगों ने तर्पण का अनुष्ठान किया। पितरों को जल समर्पित करने व वैदिक मंत्रोचार के साथ हाथों में पुष्प,तील,जौ और अरवा चावल लेकर अपने पूर्वजों को पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर बंग समाज के सनत कुमार दा, बबलू राय, उदय बनर्जी, कुंतल बनर्जी, अरुण चंद्र, अमित सहाना, गौतम घोष, तापस देव, शोभिक दत्ता राय, तन्मय मंडल, कनुपाल गोपी, मल्होत्रा, तुलसी गोराई, सतयजीत चंद्र, अरुण चंद्र समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे। वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.