अंबेडकर नगर, अक्टूबर 9 -- जहांगीरगंजा। श्री महालक्ष्मी यज्ञ के लिए भव्य एवं दिव्य कलश यात्रा गुरुवार को सुबह आठ बजे निकलेगी। इसी के साथ महालक्ष्मी यज्ञ का शुभारंभ हो जाएगा। यज्ञ की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन यूनियन बैंक की शाखा रामनगर महुवर के निकट आरम्भ होगा। 10 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक प्रात: 6 बजे से सायं 4 बजे तक यज्ञ होगी। गुरुवार से ही 16 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक मथुरा वृंदावन के कलाकारों द्वारा रास लीला की प्रस्तुति की जाएगी। विगत 12 जुलाई से ही रामनगर की शांति विहार कालोनी में वेदांती की चातुर्मास साधना चल रही है। उनकी साधना के पूर्णाहुति के अवसर पर महालक्ष्मी यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सनातन वैदिक आश्रम देवभूमि नयागांव रामनगर से जुड़े तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष आरएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.