रामपुर, जनवरी 5 -- बरेली कैंट मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में वाडो काई कराटे चैंपियनशिप कराटे प्रतियोगिता हुई। जिसमें कई जिलों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। रामपुर से महालक्ष्मी मार्शल आर्ट एकेडमी के प्रतिभागियों ने अन्य जिलों के प्रतिभागियों को हराया। प्रतियोगिता में कुशाग्र सक्सेना,इवांश गुप्ता,हर्षित सिंह, राघव अग्रवाल,श्रेष्ठ कंसल,कनिष्क,सिद्धार्थ सिंह,श्रेयस शुक्ला,मानुषी ,काव्या भटनागर ने स्वर्ण पदक जीता और ट्रॉफी टीम के नाम की। कोच विनीत कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता ने रामपुर की टीम ने जीत हासिल की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...