प्रयागराज, दिसम्बर 13 -- शहर के प्रमुख कांग्रेसजनों की बैठक अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी की अध्यक्षता में शनिवार को जवाहर स्क्वायर पर हुई। इसमें लोगों के बीच 'वोट चोर गद्दी छोड़' महारैली की जागृति के लिए रणनीति के अलावा जिम्मेदार कांग्रेस नेताओं की दिल्ली रवाना होने की समीक्षा की गई। हाशमी ने बताया कि पार्टीजन ट्रेनों, बसों और अपने साधनों से जनविरोधी, अलोकतांत्रिक और वोट चोरी करने वाली मोदी सरकार के खिलाफ भागीदारी तथा विपक्ष के नेता राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने के लिए रवाना हुए हैं। वे रैली में शामिल होंगे। इस दौरान किशोर वार्ष्णेय, कोऑर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी, तस्लीमुद्दीन, मानस शुक्ला आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...